फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP-Congress workers protest and burned an effigy of Gyanesh Kumar in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Thu, 08 Oct 2026 06:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

विज्ञापन
SP-Congress workers protest and burned an effigy of Gyanesh Kumar in Lakhimpur Kheri
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ज्ञानेश कुमार के पुतले भी फूंके।

विज्ञापन


विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस पुतले छीनने की कोशिश करती रही, जबकि कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग स्थानों पर पुतले फूंकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गेट पर चढ़कर प्रदर्शन 
कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़े तो एसडीएम की अगुवाई में कलक्ट्रेट गेट बंद कर दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। काफी देर तक नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बाद गेट खोला गया। इसके बाद एडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed