फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sonipat accident: Bhannu had gone to Haryana after assuring his wife to return after earning well.

सोनीपत हादसा: पत्नी को अच्छी कमाई कर लौटने का भरोसा देकर हरियाणा गए थे भन्नू

Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sonipat accident: Bhannu had gone to Haryana after assuring his wife to return after earning well.
फाइल फोटो मृतक भन्नू
बरबर/पसगवां (लखीमपुर खीरी)। दिहाड़ी पर धान की कटाई करने के लिए भन्नू बृहस्पतिवार शाम पिकअप पर सवार होकर हरियाणा के लिए निकले थे। उनके साथ और भी मजदूर थे। भन्नू पत्नी ममता को हरियाणा से अच्छी दिहाड़ी करके लौटने का दिलासा देकर गए थे, लेकिन पिकअप के सोनीपत में पलट जाने से भन्नू समेत पांच लोगों की मौत हो गई। भन्नू की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भन्नू मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजा अलीनगर के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने बताया कि 35 वर्षीय भन्नू बृहस्पतिवार शाम घर से मजदूरी करने के लिए हरियाणा गए थे। वह जिस पिकअप में सवार होकर हरियाणा के झज्जर क्षेत्र के गांव रैया जा रहे थे, उस पिकअप में 32 मजदूर और सवार थे। शुक्रवार तड़के सोनीपत के खरखौदा पीपली टोल पर पिकअप रुकी तो सभी श्रमिक लघुशंका के लिए उतरे। जब वे लघुशंका के बाद पिकप में चढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक आयशर कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में भन्नू समेत पांच श्रमिकों की मौत हो गई। बाकी घायल हो गए।
विज्ञापन


बेहद गरीब परिवार के थे भन्नू
मृतक भन्नू के पिता रामतेरस के पास केवल ढाई बीघा जमीन है। उनके तीनों बेटे अलग-अलग रहते हैं और मजदूरी करके गुजर बसर करते है। हादसे की खबर आने के बाद से भन्नू की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। भन्नू के परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो पुत्र रोहित (12), मोहित (8) और एक पुत्री मोनी (6) है। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन भन्नू का शव लेने हरियाणा रवाना हो गए हैं।

फाइल फोटो मृतक भन्नू

फाइल फोटो मृतक भन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed