फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Songs performed by the stars of Saregamapa in Jagran

जागरण में सारेगामापा के कलाकारों ने पेश किए भजन

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पलियाकलां
अमर उजाला ब्यूरो/ पलियाकलां Updated Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Songs performed by the stars of Saregamapa in Jagran
जागरण - फोटो : अमर उजाला
जागरण में सारेगामापा के कलाकारों ने पेश किए भजन
विज्ञापन

श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में मेला मैदान पर जागरण हुआ, जिसमें सारेगामापा के कलाकारों ने भजन पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
हर साल की तरह हनुमान जयंती पर इस साल भी श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति ने जागरण का आयोजन किया, जिसमें मठिया मंदिर से हनुमान जी की अखंड ज्योति धूमधाम से जागरण स्थल तक लाई गई। इसके बाद सारेगामापा के कलाकार प्रमोद त्रिपाठी ने भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। वहीं बहराइच के पंकज निगम तथा बाहर से आईं कलाकार नीलम ने भी हनुमान जी के भजनों से समां बांधा। बीच-बीच में गोरखपुर व इलाहाबाद से आई झांकियों का मंचन किया गया। जागरण के दौरान ऑल इंडिया सिख फेडरेशन ने भी कैंप लगाया। 
विज्ञापन

--
मां के जगराते में देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु
मोहम्मदी।
कस्बे के मोहल्ला बाजार गंज स्थित गल्ला मंडी में दुर्गा जागरण हुआ, जिसमें शाहजहांपुर से आई जागरण पार्टी के कलाकारों ने समां बांध दी। इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, आलोक राठौर, चेयरपर्सन दुर्गा मेहरोत्रा, अतुल रस्तोगी, हरिनाथ गुप्ता, अर्जुन राठौर, डॉ. रमाशंकर रस्तोगी, कुंदन रस्तोगी, नरेंद्र रस्तोगी, राधेश्याम अग्निहोत्री आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed