{"_id":"698e113f878971011d06b830","slug":"son-sets-mothers-hut-on-fire-over-money-dispute-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168140-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रुपयों के विवाद में बेटे ने मां की झोंपड़ी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रुपयों के विवाद में बेटे ने मां की झोंपड़ी में लगाई आग
Thu, 12 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खमरिया। गांव खमरिया में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा अपनी ही मां की झोंपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खमरिया निवासी अमीना पत्नी मुनेजर ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को अपराह्न करीब तीन बजे उनका पुत्र राहुल खान घर आया और चारपाई के रुपयों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर राहुल खान ने माचिस से झोंपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद अमीना ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।