{"_id":"6acfcf372473a32cd70a7674","slug":"somewhere-files-are-stuck-somewhere-facilities-are-in-bad-shape-advocates-will-protest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187529-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कहीं फाइलें अटकीं, कहीं सुविधाएं बदहाल... अधिवक्ता करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कहीं फाइलें अटकीं, कहीं सुविधाएं बदहाल... अधिवक्ता करेंगे प्रदर्शन
Thu, 15 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बैठक के बाद तहसील परिसर में नारेबाजी करते बार संघ पदाधिकारी। स्रोत: बार संघ
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली और परिसर की बदहाल सुविधाओं को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को तहसील परिसर स्थित बार संघ कार्यालय में सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा के बाद बृहस्पतिवार से धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने की।
अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में पत्रावलियों पर समय से आदेश पारित न होने, आदेश अपलोड न किए जाने और मांगने पर वादकारियों व अधिवक्ताओं को मुकदमों की फाइलें उपलब्ध न कराने की शिकायत की। धारा 34, 38 और 80 की फाइलों का समय से निस्तारण न होने का मुद्दा भी उठाया गया।
इसके अलावा तहसील परिसर की सड़कों और टिनशेड की मरम्मत न होने, शौचालय बंद व खराब रहने और एक पटल से दूसरे पटल तक कागजात पहुंचने में एक सप्ताह तक लगने पर नाराजगी जताई गई। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर कार्य संबंधी समस्याओं का संतोषजनक समाधान न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
बैठक का संचालन महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी ने किया। इस दौरान वरिष्ठता कमेटी के सुरेश चंद गुप्ता, संत कुमार भारती, राकेश त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, हरनाम पांडे और रमेश वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।