{"_id":"0b407eb176d9571e2e30ebd2985a57e4","slug":"some-good-advice-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ अच्छा करने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ अच्छा करने की नसीहत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव/नोडल अफसर चंद्र प्रकाश ने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिंदुवार योजनाओं की समीक्षा की। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उन्हाेंने कुछ अच्छा कार्य करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया। अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को अधिक से अधिक राहत दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसमें गेहूं खरीद के दौरान मानकों में कुछ ढील देने की बात कही गई है। परिषदीय स्कूलों में गिरते शिक्षा के स्तर पर गंभीरता से चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने सभी अधिकारियों को भ्रमण के दौरान स्कूल चेक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रमुख सचिव ने महिला अस्पताल, पोषण पुनर्वास केंद्र, खइंया स्थित पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम किंजल सिंह ने संचालन करते हुए विभागवार लक्ष्य और उसके सापेक्ष प्रगति के आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया, जिस पर प्रमुख सचिव चंद्र्र प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया। हाल में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के बारे में प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस पर उपकृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने गेहूं खरीद के दौरान एफसीआई मानकों में ढील देने की मांग उठाई। साथ ही छोटे और मध्यम किसानों को प्राथमिकता देने की बात रखी गई। सीडीओ नितीश कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर अधिशाषी अभियंता जेपी तिवारी ने अवशेष कार्य मार्च में पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा ग्रामीण विद्युतीकरण, लोहिया समग्र ग्राम, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, सोलर लाइट, शौचालय, इंदिरा आवास, मनरेगा, कौशल विकास, मृदा परीक्षण, श्रमिकों के पंजीकरण आदि कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इसमें लोहिया आवासों में लगाई जा चुकी सोलर लाइट का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। शौचालय निर्माण में तेजी लाने के साथ ही इसका प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम हरिकेश चौरसिया, पीडी डॉ. दिनेश सिंह, डीएसटीओ एसपी वर्मा, सीएमओ डॉ. वीएस चौहान, समस्त एसडीएम, बीडीओ सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
महिला अस्पताल और पुनर्वास केंद्र देखा
समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव चंद्र प्रकाश महिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह जिला परूष अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र गए, जहां उन्होंने कुपोषित बच्चों की भर्ती वाले वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड की अच्छी व्यवस्थाएं और साफ-सफाई पर उन्होंने खुशी जताई और डीएम किंजल सिंह के प्रयासों की तारीफ की।
विज्ञापन
पेयजल परियोजना और मिडडे मील का जायजा लिया
महेवागंज। प्रमुख सचिव चंद्र प्रकाश ने खइंया गांव में पाइप पेयजल परियोजना के तहत बने ओवरहेड टैंक को देखा, जिससे 180 घरों को कनेक्शन दिए गए हैं। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय खइंया में मिडडे मील को चेक किया, जिसकी गुणवत्ता पर संतोष जताया।
पीड़ित किसानों से मिले प्रमुख सचिव
प्रमुख सचिव ने निघासन क्षेत्र के गांव बेला परसुआ जाकर वहां अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम को राहत वितरित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लोहिया ग्राम सेहनखेड़ा के निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया और यहीं से लखनऊ प्रस्थान कर गए।