{"_id":"6612460185bbd99ff803aa69","slug":"solar-panels-stolen-from-jal-jeevan-mission-water-tank-thieves-video-goes-viral-in-lakhimpur-kheri-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: जलजीवन मिशन की टंकी से 11 सोलर पैनल चोरी, लोडर में रखकर ले गए चोर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: जलजीवन मिशन की टंकी से 11 सोलर पैनल चोरी, लोडर में रखकर ले गए चोर, वीडियो वायरल
Sun, 07 Apr 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:38 PM IST
सार
थाना नीमगांव के गांव टिकौला में लगाए गए 11 सोलर पैनल चोरी हुए हैं। एक पैनल 550 वॉट का बताया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोलर पैनल लोडर में रखकर ले गए चोर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के गांव टिकौला में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी से 11 सोलर पैनल चोरी कर लिए गए। चोरी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग रात में आराम से सोलर पैनल लोडर में लादते दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स वीडियो बना रहा है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना नीमगांव के गांव टिकौला में लगाए गए 11 सोलर पैनल चोरी हुए हैं। एक पैनल 550 वॉट का बताया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी से यह पैनल चोरी हुए। पैनल को लोडर गाड़ी में लादने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। तीन लोग पैनल को उठाकर लोडर में रखते हैं। एक व्यक्ति मोबाइल की टॉर्च जलाते दिख रहा है। जिसने यह वीडियो बनाया है, वह भी चोरों से मिला हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में झारखंड की कार्यदायी संस्था के साइट सुपरवाइजर प्रभु सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।