फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... So today closed Will be Dudhwa

...तो आज से बंद हो जाएगा दुधवा

Sun, 14 Jun 2015 11:06 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 14 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
... So today closed Will be Dudhwa
प्रदेश के इकलौता दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए सोमवार से बंद हो जाएगा।  रविवार को यहां सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ी। पार्क का अगला पर्यटन सत्र अब 15 नवंबर को शुरू होगा तभी से सैलानियों को यहां के दुर्लभ जीवों और अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य  के दीदार हो सकेंगे।
विज्ञापन

अनोखी नैसर्गिक छटा को अपने आगोश में छिपाए हुए अकूत वन संपदा से परिपूर्ण 884 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला दुधवा नेशनल पार्क दुनिया के नक्शे में जिन विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है वह है यहां हजारों की संख्या में स्वछंद विचरण करने वाले विभिन्न प्रजातियों के हिरन हैं। इसके अलावा बाघ, गैंडे भी यहां की पहचान हैं। दुधवा नेशनल पार्क विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों के लिए भी विख्यात है। इसमें गुल्म, लता, घास समेत तमाम दुर्लभ वनस्पतियां भी शामिल हैं। दुधवा की यह सब खासियत यहां सैलानियों को खींच लाती है।
विज्ञापन

दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होता है और 15 जून को समाप्त हो जाता है। बारिश की शुरूआत होने पर दुधवा के भीतरी कच्चे रास्ते खराब हो जाते हैं जिससे सैलानियों को भ्रमण में दिक्कत आ सकती हैं। सोमवार 15 जून को दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र का समापन हो रहा है। सत्र समाप्ति से पहले रविवार को सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ी। सत्र के अंतिम दिनों में दुधवा का लुत्फ उठाने की होड़ सभी सैलानियों में साफ दिखाई दे रही थी। सोमवार को सैलानियों को पार्क भ्रमण कराकर सत्र का समापन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed