फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So far 77 percent of sugarcane survey has been done, instructions to complete it by 25

Lakhimpur Kheri News: अब तक 77 प्रतिशत हुआ गन्ना सर्वे, 25 तक पूरा कराने के निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
So far 77 percent of sugarcane survey has been done, instructions to complete it by 25
लखीमपुर खीरी। जनपद में गन्ना सर्वे का काम चल रहा है, जो अब तक 77 प्रतिशत से अधिक हो गया। वैसे तो गन्ना सर्वे 30 जून तक पूरा होना था, लेकिन मानसून की दस्तक से विभाग ने सर्वे की समयावधि पांच दिन घटा दी है। जिला गन्ना अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हर हाल में 25 जून तक सर्वे का काम पूरा करें।
विज्ञापन

जनपद में गन्ना सर्वे का काम एक मई को शुरू हो गया था, जो 451 सर्किल में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के लिए 640 कर्मचारी लगे हैं, जिसमें 130 गन्ना परिवेक्षक, 81 समिति व 429 चीनी मिल के कर्मी हैं। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक 77.47 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा हो गया। 25 जून तक सर्वे पूरा कराने को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके है।
विज्ञापन

अब तक 2.77 लाख हेक्टेयर में सर्वे का काम पूरा कराया जा चुका। पिछले वर्ष 3.72 लाख हेक्टेयर में गन्ना था, इस बार कुछ घटने का अनुमान है। किसानों से अपील की है कि वह अपने खेतों के पास मौजूद रहें, ताकि सर्वेक्षण आसानी से हो सके। गन्ना सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर पर्ची जारी करना और पेराई सत्र के लिए गन्ना आपूर्ति योजना बनाना है। लखीमपुर जिले में नौ चीनी मिलें हैं और किसान इन मिलों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों की मिलों को भी गन्ना आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed