{"_id":"64948b1cc4301a025e08f316","slug":"snatched-10-thousand-rupees-by-tricking-the-elderly-lakhimpur-news-c-4-1-189349-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग को बातों में फंसाकर छीने 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग को बातों में फंसाकर छीने 10 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। कस्बे की जिला सहकारी बैंक शाखा से रुपये निकालकर बाहर आए बुजुर्ग कैलाशनाथ बाजपेई को बातों में फंसाकर 10 हजार रुपये छीन लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज के सहारे लुटेरे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के ढकिया देवी गांव निवासी कैलाश नाथ बाजपेई अपने पुत्र बृजेश बाजपेई के साथ बाइक से दोपहर मैगलगंज आए थे। औरंगाबाद मार्ग पर बृजेश अपनी बाइक बनवाने के लिए मैकेनिक के यहां रुक गया। जबकि कैलाश नाथ जिला सहकारी बैंक शाखा के खाते से रुपये निकालने चले गए। 40 हजार रुपए निकालकर बैग में रखे और बैंक से बाहर निकल आए।
इसी समय एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और जान-पहचान बनाते हुए उन्हें बाजार वाली गली में ले गया। कुछ देर चबूतरे पर बैठने के बाद अनजान व्यक्ति ने पांच सौ रुपये का नोट देकर खुले रुपये देने को कहा। कैलाशनाथ ने जैसे ही सौ रुपये के नोटों की गड्डी बैग से बाहर निकाली, इसी समय उचक्का 10 हजार रुपये छीनकर भाग गया। सीओ मितौली सुबोध कुमार जायसवाल व थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने घटनास्थल के आसपास व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा किए गए सवाल-जवाब से परेशान होकर पीड़ित बिना तहरीर दिए ही गांव चला गया।