फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   smart robbers looted two villager by phone pay app in lakhimpur kheri

पूर्व प्रधान निकला स्मार्ट लुटेरा: साथियों के साथ दो युवकों को लूटा, फोन पे से खाते में ट्रांसफर कराए रुपये

Sat, 27 May 2023 03:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 May 2023 03:30 PM IST
सार

हाईटेक दौर में लुटेरे भी स्मार्ट हो गए हैं। लखीमपुर खीरी में स्मार्ट लुटेरों ने दो युवकों से नकदी लूट ली। इतना ही नहीं एक युवक से एप के जरिए अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद मोबाइल लूट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
smart robbers looted two villager by phone pay app in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में रवही पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों को पीटा। उनसे मोबाइल और नकदी लूट ली। पिटाई कर फोन एप के जरिए अपने खाते में छह हजार रुपये भी मंगा लिए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट में रुखिया के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


खमरिया थाना क्षेत्र के जेठरा गांव निवासी मोनू ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने साथी रिजवान के साथ पेशी पर लखीमपुर आया था। वापसी में शाम करीब पांच बजे खीरी थाना क्षेत्र में रवही पुल के पास शारदानगर की ओर से आए चार लोगों ने दोनों को घेर लिया। लुटेरों ने उन्हें पीटा। 

विज्ञापन

फोन पे से मंगाए रुपये 

दोनों के मोबाइल और एक हजार से अधिक की नकदी छीन ली। साथी रिजवान को पीटते हुए एप के माध्यम से रुपये भेजने का दबाव बनाया। डरे सहमे रिजवान ने गांव के मुस्ताक को फोन कर फोन पे के जरिए बदमाशों के बताए नंबर पर छह हजार रुपये भेजे। रुपये आने के बाद बदमाश फरार हो गए। मोनू की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही की शर्मनाक करतूत: प्रेमिका पर लुटाता है दौलत और प्यार, पत्नी पर करता है अत्याचार, बीवी से दोस्तों को...
 

पकड़े गए बदमाश, नकदी व मोबाइल बरामद

खीरी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया रुखिया के पास युवकों को मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीने गए थे। फोन पे से भी रुपये मंगाए गए थे। मामले में केस दर्ज कर जांच की गई और अखिलेश उर्फ टहलू, पुनीत कुमार उर्फ पप्पू व सर्वजीत निवासी रुखिया को पकड़ा लिया गया। चार हजार रुपये व मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। मारपीट और रुपये लूटने में रुखिया के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed