{"_id":"570516af4f1c1b484cc811c9","slug":"small-shops-offer-to-transfer-to-new-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटी दुकानों को नए स्थानों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटी दुकानों को नए स्थानों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के सर्राफा बाजार में हड़ताल के दौरान बंद पड़ी दुकानें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अभी 13 शराब दुकानों का नहीं हो सका व्यवस्थापन
- सर्किल दो में सबसे अधिक 12 दुकानें छूटीं
शराब दुकानों के व्यवस्थापन में आबकारी विभाग को इस बार नाको-चने चबाने पड़ रहे हैं। एक माह में पांच चरणों में व्यवस्थापन के प्रयास किए गए, फिर भी सभी दुकानों का व्यवस्थापन नहीं हो सका। लिहाजा विभागीय अधिकारियों के सामने नई चुनौती आ गई है, तो विभागीय कार्रवाई का डर भी सता रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने 13 दुकानों का स्थान परिवर्तन करने का प्रस्ताव भेजकर उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है।
वर्ष 2016-17 में शराब दुकानों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं हो सकी है, जबकि पांच चरणों में प्रयास किए गए। इससे विभाग की किरकिरी हुई है, जिसके चलते तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी ईश्वर प्रसाद को सस्पेंड किया जा चुुका है। अभी 13 शराब दुकानों के व्यवस्थापन कराया जाना शेष है, जिसमें 12 देसी और एक अंग्रेजी शराब दुकान शामिल है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सर्किल दो में 12 और सर्किल चार में एक शराब दुकान का व्यवस्थापन नहीं हो सका है, जिसके लिए संबंधित आबकारी निरीक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब तक 256 देसी, अंग्रेजी की 96, बीयर की 66, पांच बार और दो मॉडल शाप का व्यवस्थापन किया जा चुका है। शेष दुकानों के व्यवस्थापन के लिए स्थान परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।