{"_id":"681cf52f04b481393b09a3cd","slug":"smack-recovered-from-car-one-smuggler-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-145426-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार से स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार से स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
निघासन। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी का एक बार फिर मामला सामने आया है। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर रोड स्थित मुंजहा मोड़ पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे थार से तमंचा और स्मैक बरामद की गई। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी और तिकुनिया पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुंजहा मोड़ के पास एक काली थार कार को संदिग्ध मानते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से एक अवैध तमंचा और छह ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसएसबी ने कार को सीज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए तिकुनिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मौके से रननगर निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से छह ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर निघासन सीओ और तिकुनिया कोतवाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।