{"_id":"660efeeb78650b7c60030507","slug":"six-kilometer-road-will-be-constructed-till-hazara-police-station-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-117284-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: थाना हजारा तक छह किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: थाना हजारा तक छह किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण
विज्ञापन
संपूर्णानगर में मिल रोड पर कार्य करती जेसीबी मशीन। संवाद
संपूर्णानगर। लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से कस्बा के मिल तिराहे से पड़ोसी जिले पीलीभीत के थाना हजारा तक 5.8 किलोमीटर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को जेसीबी व रोलर ने मिल रोड पर कार्य किया।
पीलीभीत का थाना हजारा क्षेत्र संपूर्णानगर इलाके से सटा है। यहां सड़क वर्षों से जर्जर है। ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन किया और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद तक शिकायत पहुंचाई। इसके बाद थाना हजारा से संपूर्णानगर मिल तिराहे तक 5.8 किलोमीटर डामर सड़क का करीब 19 करोड़ की लागत से निर्माण कराने को बजट मिला। बुधवार से काम शुरू हुआ है।
सड़क के एक तरफ जेसीबी मशीन से खोदाई की जा रही है। वहीं रोलर से बराबर करने का काम किया जा रहा है। सड़क बनने के बाद मिल तिराहे से थाना हजारा तक जाने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग के जेई अनूप ने बताया कि थाना हजारा से लखीमपुर की संपूर्णानगर में लगभग एक किलोमीटर की सड़क उनके हैंडओवर हुई है। 5.8 किलोमीटर सड़क संपूर्णानगर की मिल तिराहे से थाना हजारा तक बननी हैं। चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। सड़क 19 करोड़ रुपये लागत से बन रही है।