फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur highway closed from today till 6th April travel time becomes longer

Lakhimpur Kheri: छह अप्रैल तक बंद रहेगा सीतापुर हाईवे, सफर हुआ लंबा, इन रूट से होकर गुजरेंगे वाहन

Tue, 01 Apr 2025 11:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

हरगांव में रेल ओवरब्रिज निर्माण के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते छह अप्रैल तक सीतापुर हाईवे बंद रहेगा। ऐसे में खीरी टाउन-लहरपुर और बेहजम-कस्ता के दो रूट से होकर वाहन गुजरेंगे। 

विज्ञापन
Sitapur highway closed from today till 6th April travel time becomes longer
लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर निर्माणाधीन हरगांव रेलवे क्रॉसिंग।

विस्तार

जनपद सीतापुर के हरगांव रेलवे क्रॉसिंग समपार संख्या-99 पर स्टील कम्पोजिट गर्डर के इरेक्शन एवं लांचिंग का कार्य होना है। इसी के चलते एक अप्रैल से छह अप्रैल तक हरगांव क्रॉसिंग पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। मार्ग बंद होने से सीतापुर जाने के लिए एक घंटे का सफर अब दो घंटे में तय होगा।

विज्ञापन

  
हरगांव रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार शाम छह बजे बंद हो जाएगी, जो छह अप्रैल शाम छह बजे तक बंद रहेगी। सीतापुर से लखीमपुर और लखीमपुर से सीतापुर आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन के अनुसार, लखीमपुर से सीतापुर जाने वाली बसें, गन्ना भरे ट्रक और भारी वाहन खीरी टाउन लहरपुर होते हुए हरगांव और फिर सीतापुर जा सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हुई घटना की कहानी: घर में घुसकर हमला... फायरिंग-मारपीट, एसपी सिटी ने बताया किसने भड़काया माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सीतापुर से लखीमपुर आने वाले भारी वाहन महोली से मैगलगंज, कस्ता, बेहजम होते हुए लखीमपुर आएंगे। सीतापुर से लखीमपुर आने वाली बस और छोटे वाहन बिजवार पुल से लखीमपुर आ सकेंगे।  फोरलेन बंद करने का फैसला हरगांव रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य कराने को लेकर लिया गया है। छह अप्रैल की शाम फोरलेन पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। 

खीरी टाउन, लहरपुर में बढ़ेगी जाम की समस्या 
हाईवे बंद होने से अधिकांश वाहनों का खीरी टाउन, लहरपुर होते हुए आना-जाना रहेगा। ऐसे में अब आज से खीरी टाउन और लहरपुर सहित कई कस्बों में जाम की समस्या रहेगी। पिछले दिनों भी खीरी टाउन में लोग जाम से परेशान हुए थे।

किराया बढ़ाने को लेकर चल रहा मंथन 
लखीमपुर से सीतापुर-लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बसों के अलावा कई निजी वाहन चलते हैं। अब रूट डायवर्जन होने से यातायात साधनों की दूरी बढ़ जाएगी। ऐसे में अब रोडवेज सहित अन्य सवारी वाहनों का किराया बढ़ाने पर मंथल किया जा रहा है। अगर किराया नहीं बढ़ाते हैं तो नुकसान होगा और अगर किराया बढ़ गया तो यात्रियों की जेब ढीली होगी। हालांकि बीती 20 से 24 मार्च के बीच भी यह हाईवे बंद रहा था, लेकिन उस दौरान किराया नहीं बढ़ा था।

13 से 18 अप्रैल तक फिर बंद रहेगा हाईवे
पहले चरण में छह अप्रैल की शाम में सीतापुर हाईवे खोल दिया जाएगा। इसके बाद 13 से 18 अप्रैल तक के लिए एक बार फिर लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे की हरगांव रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरीके से बंद कर दी जाएगी। उस समय भी हाईवे बंद होने पर यही डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।इसी तरह वाहन लखीमपुर से सीतापुर और सीतापुर से लखीमपुर आ-जा सकेंगे।

एक घंटे का सफर दो घंटे में होगा तय
लखीमपुर से सीतापुर की दूरी मजह 45 से 50 किलोमीटर है। सीधे जाने पर मात्र 45 मिनट से एक घंटा लगता है। अब हाईवे बंद होने से सीतापुर जाने के लिए खीरी टाउन-लहरपुर या फिर बेहजम-कस्ता होकर सीतापुर जाना पड़ेगा। ऐसे में ये दूरी बढ़कर 80 से 85 किलोमीटर हो जाएगी, जो दो घंटे में तय होगी। ऐसे में इन छह दिनों में यात्रियों को भारी परेशानी होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed