{"_id":"6a9075ea1b56f7b671037bc1","slug":"sisters-are-only-allowed-to-take-sohan-papdi-with-them-to-the-jail-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183462-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेल में बहनों को सिर्फ सोहन पपड़ी ले जाने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेल में बहनों को सिर्फ सोहन पपड़ी ले जाने की इजाजत
Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर जिला कारागार में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें सुबह आठ बजे से पहुंच सकेंगी। मिलाई के दौरान बहनों को सिर्फ डिब्बाबंद सोहन पपड़ी ले जाने की अनुमति होगी। दूसरी मिठाई, पेय पदार्थ और अन्य खाद्य सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राखी बांधने आने वाली बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोहन पपड़ी केवल पैक्ड होनी चाहिए। दूसरी मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री लाने पर उसे वापस कर दिया जाएगा।
रक्षाबंधन पर कोई बहन बिना राखी बांधे वापस न जाए, इसके लिए सभी अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मिलाई देर शाम तक चलेगी। सभी बहनों के त्योहार मनाने तक सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने कहा कि मिलाई के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।