फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sir Neither putting masks on your own, nor asking others to apply

साहब! न खुद लगा रहे मास्क, न दूसरो से लगाने को कह रहे

Sun, 09 Aug 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sir Neither putting masks on your own, nor asking others to apply
संकटा देवी चौकी पर बिना मास्क ड्यूटी करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रह है। मगर, इससे बचने के लिए न तो लोग जागरूक हैं और न ही जिम्मेदार। संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया है। साथ ही लापरवाही करने वालों के लिए जुुर्माने को प्रावधान किया है। मगर, मास्क लगाने के लिए जब जिम्मेदार ही बेपरवाह है तो आम आदमी को प्रेरणा कौन देगा।
विज्ञापन

जिले में निरंतर संक्रमित मिलने से इनकी संख्या सात सौ के पार पहुंच चुकी है। मगर, फिर भी लोगों के साथ जिम्मेदार भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिन पर लोगों को मास्क लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह न तो स्वयं मास्क लगा रहे हैं और न ही लोगों को ही इसके लिए कह रहे हैं। इसकी एक नजीर शनिवार दोपहर संकटा देवी चौकी पर चौराहे पर देखने को मिली। न तो चौकी के सिपाही मास्क लगाए थे और न ही मास्क लगवाने की जिम्मेदारी संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने वाला होमगार्ड। यहीं नहीं इनके सामने से ही लोग बिना मास्क के निकल रहे थे। जिन्हें टोकना तक जरूरी नहीं समझा जा रहा था।
विज्ञापन

संक्रमण से बचने के लिए आम लोगों के साथ पुलिस कर्मियों को भी मास्क लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी यदि वह मास्क नहीं लगा रहे हैं तो इनसे भी जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed