फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways buses to Delhi increased, making 14 trips daily

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली के लिए बढ़ीं रोडवेज बसें, रोज लग रहे 14 फेरे

Mon, 21 Sep 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 21 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses to Delhi increased, making 14 trips daily
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। मोहम्मदी से दिल्ली के लिए अब रोजाना 14 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे पहली बस दिल्ली के लिए रवाना होती है, जबकि रात नौ बजे अंतिम बस जाती है। करीब 16 घंटे के दौरान एक से डेढ़ घंटे के अंतराल में बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी से दिल्ली जाने वाली बसों में तीन एसी बसें भी शामिल हैं। इनका संचालन मुख्य रूप से शाम के समय किया जाता है। इससे यात्रियों को साधारण बसों के साथ एसी बस से सफर का विकल्प भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर संचालित सभी बसें गोला और लखीमपुर डिपो की हैं। बसों की संख्या बढ़ने से मोहम्मदी और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली जाने में सुविधा मिली है। पहले सीमित बसों के कारण यात्रियों को समय के अनुसार सफर की योजना बनाने में परेशानी होती थी। अब दिनभर बसों का संचालन होने से व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत है। मोहम्मदी रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज मुख्तयार अहमद खां ने बताया कि यात्री बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है।

----------------
बनारस के लिए दो बसें संचालित
लखीमपुर से बनारस के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है। इनमें एक एसी और दूसरी सामान्य बस है। दोनों बसें प्रतिदिन बनारस के लिए संचालित की जा रही हैं। इनका संचालन गोला डिपो से किया जा रहा है। बसें लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचेंगी। इनके संचालन से धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed