{"_id":"6ab42fadc7f0777f9c065b0f","slug":"singahi-became-the-champion-by-defeating-gola-in-the-penalty-shootout-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185850-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेनल्टी शूटआउट में गोला को हराकर सिंगाही बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेनल्टी शूटआउट में गोला को हराकर सिंगाही बनी चैंपियन
Thu, 24 Sep 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में विजेता सिंगाही टीम को ट्राॅफी देते मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय गोला चैंपियन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सिंगाही ने गोला को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
बुधवार सुबह 11 बजे सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए। पहले मैच में सिंगाही ने नानपारा को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में घोसियाना एफसी गोला ने संपूर्णानगर को 2-1 से शिकस्त दी। इसके बाद शाम चार बजे गोला और सिंगाही के बीच फाइनल खेला गया। कड़े मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में सिंगाही ने 3-0 से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य निर्णायक कमाल अहमद, सहायक निर्णायक अमन कुमार और प्रशांत सिंह को भी सम्मानित किया। कमेंट्री राजेंद्र निषाद ने की। इस मौके पर मधुसूदन गिरि, बीए खान, रामगुलाम पांडे, अवधेश मिश्र, भोली गिरि, राजेश वर्मा, उमेश जायसवाल और अन्नू दीक्षित आदि मौजूद रहे।