फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Name digital, study only from books in the library

Lakhimpur Kheri News: नाम डिजिटल, लाइब्रेरी में सिर्फ किताबों से पढ़ाई

Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Name digital, study only from books in the library
डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ते हुए बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। गांवों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए जिले की 223 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गईं। इन पर 8.92 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन आठ महीने बाद भी कंप्यूटर और डिजिटल टीवी नहीं पहुंचे। ऐसे में लाइब्रेरियों में विद्यार्थियों को फिलहाल सिर्फ किताबों से ही पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में 15 ब्लॉक हैं। बिजुआ को छोड़कर सभी ब्लॉकों की चयनित ग्राम पंचायतों में फरवरी 2026 से डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हैं। बांकेगंज में नाै, बेहजम में पांच, धौरहरा में सात, ईसानगर में 33, कुंभी-गोला में 14, लखीमपुर में 49, मितौली में 13, मोहम्मदी में 21, नकहा में 11, निघासन में चार, पलिया में सात, पसगवां में 13, फूलबेहड़ में 13 और रमियाबेहड़ में 24 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किए गए हैं। प्रत्येक में विभिन्न प्रकार की 1600 किताबें, 10 से 15 लोगों के बैठने के लिए फर्नीचर और किताबें रखने के लिए अलमारी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कंप्यूटर और डिजिटल टीवी का बजट अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में जिले की 223 ग्राम पंचायतों को लाइब्रेरी की सौगात दी जा चुकी है। सभी संचालित हैं और बच्चे पढ़ने भी आते हैं। अब दूसरे चरण में फिर 223 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्वीकृति मिल चुकी है। विभागीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों का चयन भी शुरू कर दिया है। हालांकि पहले चरण वाली लाइब्रेरियों को आठ माह बाद भी डिजिटल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। संवाद
शुरुआत में पहुंचे विद्यार्थी, फिर घट गई संख्या
लाइब्रेरी शुरू होने के बाद संबंधित गांवों में परीक्षार्थी तैयारी करने पहुंचने लगे थे। कंप्यूटर और डिजिटल सुविधा नहीं मिलने से बाद में संख्या कम हो गई। लखीमपुर देहात सहित कई लाइब्रेरियों में बच्चों ने जाना भी बंद कर दिया। गांव के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को इन लाइब्रेरियों से काफी उम्मीद थी। कई अभ्यर्थी कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी कर चुके हैं।

--------------------
लाइब्रेरी में कंप्यूटर और डिजिटल टीवी की सप्लाई यूपी डिस्को को करनी है। अगले माह से सप्लाई मिलने की उम्मीद है। जिले में 223 लाइब्रेरी संचालित हैं और 223 का और लक्ष्य मिला है।

-विशाल सिंह, डीपीआरओ
------------
डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर समीक्षा की जा चुकी है। कंप्यूटर और डिजिटल टीवी की सप्लाई की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लाइब्रेरी में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
-योगानंद पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed