फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Siebold snake of rare species seen in Dudhwa after 66 years

Lakhimpur Kheri News: 66 साल बाद दुधवा में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सीबोल्ड सांप

Wed, 13 Nov 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Siebold snake of rare species seen in Dudhwa after 66 years
दुधवा पार्क क्षेत्र के तहत 69 सालों बाद दिखा दुर्लभ प्रजाति सीबोल्ड सांप। स्त्रोत दुधवा प्रशासन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में करीब 66 सालों के बाद दुर्लभ प्रजाति का सीबोल्ड वाटर स्नेक सांप देखा गया। यह सांप की एक विशिष्ट प्रजाति है और भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। यह छोटी मछलियों, मेढकों को अपना आहार बनाती है। इससे पहले दुधवा में यह 1957 में देखा गया था।
विज्ञापन


दुधवा के डीडी डाॅ. रंगाराजू टी. ने बताया कि दुधवा के बफर जोन क्षेत्र में इस सांप की दुर्लभ प्रजाति देखी गई है। इस प्रजाति को सबसे पहले 1837 में जर्मन हर्पेटोलाजिस्ट हर्मन श्लेगेल द्वारा भारत में खोजा गया था और जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक फिलिप फ्रांज बाल्थासार वाॅन सीबोल्ड के नाम पर इस प्रजाति का नामकरण किया गया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पहली बार 1907 में इसकी उपस्थिति फैजाबाद में दर्ज की गई थी। जिसके बाद दुधवा में करीब 69 सालों के बाद यह प्रजाति देखी गई। दुधवा के एफडी ललित वर्मा और डीडी डाॅ. रंगाराजू टी. ने इस प्रजाति के सृप प्रजातियों की आर्दभूमियों के सरंक्षण व अध्ययन करने की बात भी कही है, ताकि इस प्रजाति के संरक्षण पर भी जोर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




बंशीनगर में दिखा

डीडी डाॅ. रंगाराजू टी. ने बताया कि 27 अक्तूबर 2024 को बायोलाॅजिस्ट अपूर्व गुप्ता व प्रतीक कश्यप को सूचना मिली थी कि बंशीनगर गांव में दीपक व सुधीर के यहां सांप निकला था। दुर्लभ प्रजाति का होने के कारण सूचना पर पहुंची टीम ने उसे पकड़ा और उसको रिकॉर्ड करते हुए जंगल में छोड़ दिया गया। अगली सुबह फिर पलिया की दुधवा मार्ग स्थित एक रिजार्ट के पास इस प्रजाति का सांप देखा अया और मिलान किया गया तो यह सीबोल्ड प्रजाति का ही सांप निकला।



---------------------------
दुधवा के बफर जोन में दुर्लभ प्रजाति के सीबोल्ड सांप के मिलने से यह प्रतीत होता है कि दुधवा में वन्यजीवों के साथ ही सरीसृपों को बेहतर आयाम मिल रहा है और वह यहां के वातावरण में ढलते हुए जंगल को अपना घर मानने लगे हैं। लगातार दुर्लभ प्रजातियों के सांप मिलने से दुधवा भी इन सरीसृप प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध हो रहा है।

-डाॅ रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed