फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Showers of rain throughout the day , was , continued outbreaks of cold

दिन भर लगी रही वर्षा की झड़ी, ठंड का प्रकोप जारी

Thu, 22 Jan 2015 05:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Jan 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
Showers of rain throughout the day , was , continued outbreaks of cold
मौसम ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर अपना रंग बदला। सुबह से आसमान में छाए बादल दोपहर से बरसना शुरू हो गए। सर्द हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी दिन भर जारी रही। बारिश और सर्द हवाओं के कारण पूरे जिले में जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। दोपहर में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। बारिश के कारण प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का नियुक्तिपत्र लेने आए अभ्यर्थियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

एक दिन पहले बुधवार को सुबह बेहद ठंड थी। इसके बाद निकली चटक धूप ने लोगों को राहत दी थी लेकिन अगले ही दिन बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। दिन में 11 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे पूरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सर्दी से बचाव के लिए भारी भरकम गर्म कपड़ों के साथ बारिश से बचने के लिए छातों का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कही अच्छी बारिश होने की सूचना मिली है। बारिश से मौसम तो खराब हुआ है लेकिन कृ षि वैज्ञानिक इस बारिश को रबी की फसल के लिए काफी फायदेमंद बता रहे हैं। बारिश होने से किसानों की सिंचाई का खर्च बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। बुधवार को तेज खिली धूप के बाद बृहस्पतिवार सुबह आसमान में छाए बादलों के साथ 11 बजे से हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके चलते तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई। कस्बा सहित क्षेत्र में हुई हल्की बूंदा-बांदी गेहूं फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

पलियाकलां। बृहस्पतिवार को सर्द हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने जिंदगी की रफ्तार को रोक दिया। बारिश के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबक गए। वहीं मजदूरों को बारिश के चलते काम नहीं मिला और वह घरों पर ही बैठे रहे। खेतों पर काम करने वाले मजदूर भी घरों में ही रहे और कई को खाने के लाले पड़ गए। टूटी सड़कों पर कीचड़ और जलभराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed