फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   shopkeepar strike

व्यापारियों का ऐलान, आज बंद रखेंगे बाजार

Wed, 10 Dec 2014 11:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
shopkeepar strike
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। साथ ही घटना के विरोध में 11 दिसंबर को बंद के आह्वान को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने की। इससे पहले व्यापार मंडल ने घटना के विरोध में एक मशाल जुलूस निकाला।
बैठक और मशाल जुलूस में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, कमल बरनवाल, राजीव सर्राफ सुशील गुप्ता, पवन पांडेय, सुनील जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, युवराज तिवारी, संतोष गुप्ता, कृष्ण कुमार कसेरा ओर सुनील बाथम आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। जिलाध्यक्ष नानकचंद वर्मा के नेतृत्व में मोहम्मदी रोड और सिनेमा रोड से नगर अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। सदर चौराहे पर दोनों जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गए। व्यापारियों ने कंछल के साथ हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार की निंदा की। उन्होंने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर राकेश तिवारी, जितेंद्र गट्टानी, गोपाल कृष्ण शुक्ल, बालकृष्ण बल्लू, पारस मिश्र, अनीस अहमद, सुशील पांडे, श्रवण माहेश्वरी, राजेश गुप्ता गुड्डन, अवधेश जायसवाल, संजय अवस्थी, रामनरेश वर्मा, अनुज भसीन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। मंगलवार देर शाम बैठक कर व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान महामंत्री नाजिम खान, दामोदर प्रसाद वर्मा, सर्वजीत सिंह चानी, मनोज वर्मा, महेश शर्मा, श्रवण कुमार, चुन्ना गुप्ता, बबलू, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। व्यापारियों ने मंगलवार शाम मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के बाद व्यापारियों ने बैठक कर 11 दिसंबर को बाजार बंद रखने का निर्णय किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र निगम, नगर अध्यक्ष सुदीप निगम, त्रिलोकी नाथ पुरी, हाजी इब्राहिम अंसारी, बबलू निगम, विनोद गुप्ता, संतोष चौरसिया, झुल्लन श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी मिश्र, शिवकुमार रस्तोगी, हरजिंदर सिंह समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा ने क्षेत्र की बाजारों का दौरा कर 11 दिसंबर को प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। उन्होंने पलिया, चंदनचौकी, सूंड़ा आदि का दौरा किया।
मोहम्मदी। व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष अतुल रस्तोगी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस मौके पर नगराध्यक्ष अतुल रस्तोगी के अलावा कामद रस्तोगी, अजय मिश्रा, विष्णु मोहन, रामजी रस्तोगी, राकेश कटियार, शिशिर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, नरेंद्र रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, आरिफ बजाहत सिद्दीकी समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे। उधर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के विरोध में शाम को मशाल जुलूस निकालकर 11 दिसंबर को दुकाने बंद रखने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त संपूर्णानगर, चंदनचौकी, सूंड़ा में भी व्यापारियों ने बैठक कर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। मशाल जुलूस में अध्यक्ष संतोष शाह, महामंत्री अमित महाजन, उपाध्यक्ष विजय नरायण महेंद्रा, अनूप गुप्ता, जसपाल गोहनिया, फिरोज खान, एसके श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, बुंदू मियां, कृष्ण कुमार अग्रवाल, श्याम आनंद, देवेंद्र्र अरोड़ा आदि ने व्यापारियों से संपर्क कर दुकानें बंद रखने की अपील की।
गोला में बंद का विरोध
गोला गोकर्णनाथ। फुटकर एवं पटरी दुकानदारों ने युवा दुकानदार रजनीश गुप्ता उर्फ मोनू के नेतृत्व में सदर चौराहे पर व्यापार मंडल की ओर से होने वाले बंद का विरोध किया।
मेला मैदान, सब्जी मंडी, रानी चंदेली मार्केट सहित सड़क पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने युवा दुकानदार रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए सदर चौराहे पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर 11 को होने वाली बंदी विरोध किया। इस मौके पर राजेश प्रजापति, रूपेश मिश्र, अशोक जोशी, दीपक शाह, चंद्रप्रकाश मौर्य, अजीत पांडे, जुनेद अहमद ईराकी, अमित जायसवाल, सर्वेश गुता, दीपक आर्य, अंकुर गुप्ता, सब्बू, राजा, वेदप्रकाश गुप्ता, दाताराम राठौर, शहीद हुसैन, राकेश यादव, राजीव गुप्ता, सुनील मिश्र, सिराज मंसूरी, मेवालाल, खलील राईन, सुशील गुप्ता आदि  मौजूद रहे।

पलियाकलां। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के विरोध में शाम को मशाल जुलूस निकालकर 11 दिसंबर को दुकाने बंद रखने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त संपूर्णानगर, चंदनचौकी, सूंड़ा में भी व्यापारियों ने बैठक कर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। मशाल जुलूस में अध्यक्ष संतोष शाह, महामंत्री अमित महाजन, उपाध्यक्ष विजय नरायण महेंद्रा, अनूप गुप्ता, जसपाल गोहनिया, फिरोज खान, एसके श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, बुंदू मियां, कृष्ण कुमार अग्रवाल, श्याम आनंद, देवेंद्र्र अरोड़ा आदि ने व्यापारियों से संपर्क कर दुकानें बंद रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed