फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shivmay on Maha Shivaratri, a short, Kashi

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई छोटी काशी

Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shivmay on Maha Shivaratri, a short, Kashi
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु, एसपी, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

 महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को छोटी काशी शिवमय हो गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मनौती मानी।
महाशिवरात्रि पर ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। लाखों श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन किया। बाद में मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर भगवान शिव का जल, दुग्ध, शहद, गन्ने के रस, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, शमीपत्र, अक्षत, पुष्प, मिष्ठान, धूप, दीप से अभिषेक कर पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर की अर्द्ध परिक्रमा कर मंदिर परिसर में मां गौरी, बूढ़ेबाबा मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी पूजन अर्चना की।
ममरी। महाशिवरात्रि पर अहमदनगर के क्लेशहरण शिव मंदिर में पं प्रमोद कुमार तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजारी विश्नू गिरि, राजेश पुरवार, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता से रुद्राभिषेक कराया। विशाल भंडारा कराया गया। 
विज्ञापन

कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर परिसर स्थित 12 ज्योर्तिलिंगों की श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चना की। वहीं बरमबाबा देवस्थान पर परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया।
संसारपुर। यहां टेड़ेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
रजागंज। क्षेत्र के घुग्घंची शहबुद्धीनपुर बाग स्थित पौराणिक शिव मंदिर, जमुनाबाद कृषि फार्म स्थित फकीर बाबा करनपुर शिव मंदिर में सैकड़ों शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनौती पूर्ण होने पर भगवान शिव को अर्पण किया घंटा
शाहजहांपुर के जलालपुर बेहटी निवासी डॉ हरीशचंद्र की पुत्री कीर्ति सुमन ने भगवान शिव से सरकारी नौकरी की मनौती मानी थी। शिक्षक बनने पर कीर्ति सुमन ने परिवार के साथ आकर 55 किग्रा का घंटा अर्पण किया।
 
मेला कार्यालय में मुस्तैद रहे डॉक्टर
 मंदिर के निकट सत्संग भवन में बने मेला कार्यालय में मेलार्थियों की सुविधार्थ सीएचसी अधीक्षक डॉ वीकुमार के साथ जितेंद्र वर्मा, महेंद्र प्रताप, संजीव शुक्ल आदि डॉक्टरों की टीम लगी रही।
 
मां दुर्गा के मंदिर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
नगर के निकटवर्ती गांव पुनर्भूग्रंट की गुप्ता कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर नव निर्मित मां दुर्गा के मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर शोभायात्रा निकाली गई है। इस मौके पर शरद बाजपेयी, सरोज बाजपेयी, माधुरी अवस्थी, बिटान देवी, गीता देवी, शांति, अजय, हिमांशू, मौजूद रहे।
 
कांवड़ियों के दल रहे आकर्षण का केंद्र
 महाशिवरात्रि पर गैर जनपदों के कांवड़ियों के दल हरिद्वार से गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर छोटी काशी में आए। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी भगवान शिव का दर्शन करने के लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जो नगर में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
शाहजहांपुर जिले के सिल्हुआ गांव का सुशील बाजपेयी, राजीव दीक्षित, प्रमोद कुमार, संजय, उमेश अवस्थी, आदेश सहित 23 कांवड़ियों के दल ने मंदिर में जाकर भगवान का अभिषेक किया। 
 
ट्रेन बंदी का दिखा असर
 महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से बढ़ती रही। लेकिन घर जाने की जल्दी में श्रद्धालु अपने वाहनों से शाम होने से पहले ही रवाना होने लगे। मंदिर परिसर में रहने वाले महंत नीतू गिरि, दीपक गिरि, विक्की गिरि, प्रेम नरायन गिरि, राजकुमार गिरि, धर्मराज गिरि बताते हैं कि इस वर्ष भीड़ रही लेकिन ट्रेन बंदी के कारण उतने श्रद्धालु नहीं आ सके।
 
बताया आध्यात्मिक महत्व
 महाशिवरात्रि पर गोकर्णतीर्थ पर नीलकंठ मैदान में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुनीता, पवन वर्मा, रामसागर, रामसहारे, रामनरायन, दिनेश गुप्ता, मालती, प्रीति, सरोज, उर्मिला, बिटोला बाजपेयी, दुलारी आदि ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।
 
नगर में घुसे भारी वाहन
 श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए नगर में भारी वाहनों को प्रवेश के लिए प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन अनेक वाहन सभी निर्देशों को अंगूठा दिखाते हुए निकलते रहे।

 
एसपी, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
महाशिवरात्रि पर पौराणिक शिव मंदिर में दूर दराज के कई प्रांतों, जिलों से लाखों श्रद्धालु उमड़े आए, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने स्वयं संभाली। वहीं एसडीएम/ईओ घनश्याम त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सीओ अशोक कुमार यादव, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार रामदेव निषाद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल, पीएसी मुस्तैद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed