फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva was Hanumat Muay small Kashi

हनुमत मय हुई शिव की छोटी काशी 

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shiva was Hanumat Muay small Kashi
cultural - फोटो : amar ujala
आकर्षण का केंद्र बनी शोभा यात्रा, सवा 42 मन के लड्डू से लगा बजरंग बली का भोग
विज्ञापन

भगवान शिव की प्रिय नगरी छोटी काशी ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल और गंगा दहशरा पर हनुमतमय हो गई। नगर में जगह जगह लहराती पताकाएं और श्री हनुमान मंदिरों में घंटा, घड़ियाल पर हनुमान चालीसा और संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ से नगर का वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा। नगर में निकली सवा 42 मन के एक लड्डू की शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में 12वें वार्षिकोत्सव पर श्रद्धालुओं ने श्री संकट मोचन हनुमान जी का सवा 42मन के एक लड्डू से भोग लगाकर प्रसाद बांटा। सब्जी मंडी रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा में सबसे आगे भगवत ध्वजा लहराते श्रद्धालुओं की टोली चल रही थी। पीछे पांच घोड़ों पर सवार श्रद्धालु लाल ध्वजा लेकर जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के आगे श्रद्धालु जल छिड़कते हुए और बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विधायक विनय तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, राजेश बाजपेयी, पारस प्रसाद मिश्र, हरिओम भसीन, शिव गोपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, आनंद त्रिवेदी, आनंद मिश्र, अवधेश जायसवाल, कैलाशचंद गुप्त, राजेश आनंद मिन्नी, गोपाल कृष्ण शुक्ल, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अशोक अग्रवाल, राकेश तिवारी बड़े, पिंटू वाजपेयी, अरविंद पांडे, श्रवण कुमार माहेश्वरी, पंकज हालन, जितेंद्र गट्टानी, बालकृष्ण गुप्त, राजेश गुप्ता, शकील खां, अवधेश मिश्र, जितेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


झांकियों ने सबको आकर्षित किया
गोला गोकर्णनाथ। शोभायात्रा में कई बैंडबाजों के साथ चल रहीं ट्रैक्टर ट्रॉलियां और विभिन्न सुन्दर रथों पर देवी देवताओं की सजी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में आगे भगवान श्री गणेश, विशाल गदा, पंचमुखी हनुमान, कैलाश पर्वत पर तपस्या में रत पार्वती, रथ पर बैठे चतुर्भुज भगवान विष्णु, रावण, भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, महिषासुर मर्दन करती हुईं सिंहवाहिनी मां दुर्गा, रथ पर सवार श्रीराम दरबार की झांकियां सबको भाईं। झांकियों के साथ उत्तराखंड के कपिल बाबरा ग्रुप की ओर से अद्भुत नृत्य तथा मां काली अखाड़ा और वानर रूप में सजे युवकों की झांकियां बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर पर हुए कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ। सुबह सात से 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसका शुभारंभ आचार्य कैलाश नरायण द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल से कराया। सुबह नौ बजे खुटार मार्ग स्थित फूलबाबा आश्रम से सवा 42 मन के एक लड्डू की शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 11 बजे श्रद्धालुओं ने रुद्रावतार श्री हनुमानजी महाराज का भोग लगाया। 11 बजे से तीन बजे तक प्रसाद वितरण और उसके बाद नगर की प्रमुख सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।


श्री हनुमान मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ। नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित प्राचीन दक्षिणेश्वर श्री हनुमान मंदिर पर गट्टानी परिवार ने 10वां सवा मन भोग लगाया और श्रद्धालुओं में बांटा। लखीमपुर मार्ग स्थित श्री हनुमान मंदिर, पब्लिक इंटर कॉलेज के समीप बने आंजनेय हनुमान जी की प्रतिमा का भी श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। शिव मंदिर के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर स्थित हनुमत प्रतिमा के दर्शनों के लिए श्रद्धालु जुटे रहे। घंटा घड़ियाल बजाकर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed