फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva statue venerated in the Shrine filed suit against the imposition

गोला तीर्थ में शिव प्रतिमा लगाए जाने के खिलाफ वाद दायर

Fri, 25 Mar 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 25 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shiva statue venerated in the Shrine filed suit against the imposition
कोर्ट - फोटो : demo
याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई 28 मार्च को
विज्ञापन

गोला तीर्थ में शिवमूर्ति स्थापना का काम रोकने की मांग
प्रमुख सचिव धर्मार्थ, डीएम, पालिकाध्यक्ष, समिति को नोटिस

छोटी काशी के नाम से विख्यात नगर गोला गोकर्णनाथ के पवित्र तीर्थ में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने के लिए हो रहे निर्माण पर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में केस दायर किया गया है। अधिवक्ता रवि वर्मा और शशांक सिंह ने याचिका दायर करते हुए कहा है कि नगर पालिका परिषद से बिना परमीशन धन लाभ के लिए निर्माण कराया जा रहा है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके लिए प्रमुख सचिव-धर्मार्थ, डीएम, पालिकाध्यक्ष और शिव सेवार्थ समिति को जिम्मेदार मानते हुए प्रतिवादी बनाया गया है। मामले में सुनवाई के लिए 28 मार्च को सुनवाई की तिथि तय की गई है।
हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि गोला गोकर्णनाथ का शिव मंदिर और पवित्र तीर्थ ऐतिहासिक स्थल है। इसका पुराणों में भी वर्णन है। यहां के मंदिर और तीर्थ से देश और विदेशों में रहने वाले लोगों तक की भावनाएं जुड़ी हैं। शिव सेवार्थ समिति ने नगर पालिका परिषद से अनुमति लिए बिना गोला नगर के सार्वजनिक स्थल पवित्र तीर्थ में शिव मूर्ति की स्थापना के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। इससे जहां पवित्र तीर्थ का स्वरूप बदल जाएगा, वहीं ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल का आधुनिकीकरण होने से तमाम धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। अधिवक्ता रवि वर्मा और शशांक सिंह का मानना है कि निर्माण का उद्देश्य धन कमाना है, इसलिए इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में 16 मार्च को दाखिल किए गए इस केस पर 18 मार्च को बहस हुई और उसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही प्रमुख सचिव-धर्मार्थ, डीएम, पालिकाध्यक्ष-गोला और शिव सेवार्थ समिति के अध्यक्ष केशव अग्रवाल को नोटिस भी भेज दिया गया है। मामले में सुनवाई के लिए 28 मार्च की तिथि मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन

किसी ने नहीं सुनी तो मजबूरी में दायर किया केस
अधिवक्ता रवि वर्मा और शशांक सिंह का कहना है कि उन्हें अखबारों से पता चला कि गोला के पवित्र तीर्थ में शिव मूर्ति लगाने के लिए निर्माण किया जा रहा है। इस पर तीन मार्च को उन्होंने प्रमुख सचिव-धर्मार्थ, डीएम और नगर पालिका गोला के अध्यक्ष को पत्र भेजकर आपत्ति जताते हुए निर्माण रुकवाने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो 16 मार्च को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुण्य कार्य की मंशा से करा रहे हैं निर्माण
शिव सेवार्थ समिति के अध्यक्ष केशव अग्रवाल को निर्माण पर रोक के लिए हाईकोर्ट में केस दर्ज होने की बात अमर उजाला से पता चली। उन्होंने सेलफोन पर चौंकते हुए कहा कि अरे, इस पुण्य कार्य का भी विरोध हो रहा है। उनका कहना है कि तीर्थ में भगवान शिव की 51 फुट की मूर्ति लगाने के लिए समिति के लोग अपने पास से धन लगा रहे हैं। पुण्य कार्य की मंशा से यह कार्य किया जा रहा है। मूर्ति तक जाने के लिए लक्ष्मण झूला भी बनना है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की जैसी इच्छा होगी, वही होगा। फिलहाल समिति के लोगों में धन कमाने की कोई लालसा नहीं है। इसे कोई साबित नहीं कर सकता।

गोला के तीर्थ में निर्माण पर रोक के लिए हाईकोर्ट में केस दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं है। 
- एसपी सिंह, प्रभारी डीएम/एडीएम 

तीर्थ में धार्मिक निर्माण पर रोक के लिए दायर केस मामले में नोटिस मिल गया है, जिस पर ईओ से जांच कर आख्या देने के लिए कहा गया है।
- मीनाक्षी अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष-नगर पालिका परिषद, गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed