{"_id":"7d23e0b4d283bd82266dadff1eefe9f7","slug":"shiva-family-nine-statues-honor-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव परिवार समेत नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव परिवार समेत नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
जंगबहादुरगंज
Updated Wed, 28 Jan 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम बरखेरिया जाट के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार तथा यज्ञ के साथ शिव परिवार सहित नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मंदिर में पं. सुनील शास्त्री (शाहजहांपुर) ने वैदिक मंत्रोच्चार तथा यज्ञ के बीच श्री शिव-पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी, मां दुर्गा, हनुमान जी आदि की प्रतिमाओं को प्राण प्रतिष्ठित कराया। यजमान प्रधान रामचंद्र शर्मा तथा उनकी पत्नी शीला देवी रहे। इससे पूर्व भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्री राम दरबार, श्री राधा-कृष्ण की झांकियां मनमोहक रहीं। शिव बारात बरखेरिया जाट से पाराशरनाथ ऋषि आश्रम, मढ़ियाघाट होते हुए लौटी। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कथावाचक पं. विपिन शुक्ला ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, शैलेंद्र, रोहित शर्मा, लक्ष्मी, प्रतिमा, सौरभ, शोभित आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।