फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiv Mandir Corridor: GM upset after seeing haphazard construction

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर ः बेतरतीब निर्माण देख जीएम खफा

Thu, 15 May 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shiv Mandir Corridor: GM upset after seeing haphazard construction
गोला में निर्माणाधीन शिवमंदिर कॉरिडोर के मौजूदा कार्यों की समीक्षा करते कार्यदाई संस्था के जीएम
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जीएम, सीडीओ ने विधायक के साथ मौजूदा कार्यों की समीक्षा की। सवाल करने पर जेई और आर्किटेक्ट ढंग से जवाब तक नहीं दे पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपीपीसीएल के जीएम राजेश वर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधायक अमन गिरि, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला, निर्माण कार्य करा रहे जेई के साथ अब तक कराए गए निर्माण कार्य की समीक्षा की। बेतरतीब तरीके से कराए गए निर्माण कार्य को देखकर जीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कॉरिडोर की रूपरेखा को लेकर जहां एक ओर आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला नक्शा नहीं समझा पाए, वहीं जब रिटेनिंग बाल, बाउंड्रीवाल की नक्शे के अनुसार और वर्तमान में लंबाई, ऊंचाई पूछी गई तो जेई पवन श्रीवास्तव नापजोख तक नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने दो टूक कहा कि कॉरिडोर निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जवाब देते नहीं बन रहा है। किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे पहले नाला नाली का निर्माण कराकर ड्रेनेज सिस्टम पर काम हो।
जिस काम में कोई अड़चन नहीं है, उसे सबसे पहले कराया जाए। अधिकारियों ने आंबेडकर तिराहा के निकट ध्वस्त कराए गए स्थल, रिटेनिंग वाल, बाउंड्रीवाल, तीर्थ के दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन दो मंजिला यात्री हाल, तीर्थ में लगाया जा रहे लाल पत्थर के कार्य का निरीक्षण किया।

इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, सूचना अधिकारी पर्यटन विभाग सुचित्र चौधरी, जेई विवेक बाजपेई, पंकज गुप्ता, भोली गिरि, सचिन सिंह, अजीत पांडे, सुरेश जायसवाल, केके शुक्ला, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed