{"_id":"6685ac4c4ca8c4dbc90453a4","slug":"shipra-of-lakhimpur-is-making-children-brilliantgot-honour-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123762-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर की शिप्रा बच्चों को बना रहीं मेधावी...मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर की शिप्रा बच्चों को बना रहीं मेधावी...मिला सम्मान
विज्ञापन
दिल्ली में सम्मान पाते हुए प्रोफेशनल अबेकस व वैदिक गणित एक्सपर्ट शिप्रा- स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। शहर की शिप्रा रस्तोगी अवेकस और वैदिक गणित के माध्यम से बच्चों को मेधावी बनाने का काम रही हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 30 जून को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में लोकसभा सचिवालय निदेशक डॉ. संजीव शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल डीपी वत्स और टीवी एक्ट्रेस विनिता मलिक ने सम्मानित किया।
मोहल्ला मौर्य काॅलोनी निवासी डॉ. संदीप रस्तोगी की पत्नी शिप्रा प्रोफेशनल अवेकस और वैदिक गणित एक्सपर्ट हैं। वह ऑनलाइन क्लास के माध्यम से अब तक छह हजार से अधिक बच्चों को यह स्किल सीखा चुकी हैं। इन्हें पूर्व में भी पावरफुल वुमेन अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। शिप्रा ने बताया कि अधिकांश बच्चों को गणित विषय से काफी डर लगता है। अवेकस व वैदिक गणित विधियों के माध्यम से बच्चे गणितीय समस्याओं को आसानी से हल करना सीख सकते हैं।
उन्होंने यह पहल लखीमपुर से ही शुरू की थी, लेकिन कोरोना काल की वजह से यह काम आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा, वह आगे कोशिश करेंगी कि जनपद के गरीब बच्चों को इन विधियों के माध्यम से कौशल सीखा सके। शिप्रा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से वैदिक गणित में सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। वर्तमान में वह बैंगलोर के ईडी टेच कंपनी में कार्यरत हैं। संवाद