फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shell Cup Day Night Cricket tournament started

गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Sun, 24 May 2015 11:19 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 24 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shell Cup Day Night Cricket tournament started
गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बैंकर्स क्लब गोला ने जीत लिया है।
विज्ञापन

स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में दूधिया रोशनी और आतिशबाजी के बीच शुरू हुए नवें डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर एके गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने खेलों से टीम भावना को बढ़ावा और राष्ट्रीय तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। टूर्नामेंट के उद्घाटन में पहला मैच इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक और बैंकर्स क्लब गोला के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक टीम ने साथी खिलाड़ी अमित 30 की मदद से  80 रन बनाए, जबाब में बैंकर्स क्लब गोला के खिलाड़ी रामनिवास के 41 रनों की मदद से आठ ओवरों में बैंकर्स क्लब ने मैच जीत लिया।
दूसरा मैच रेड वुल राइडर्स और जूनियर फयरवेल क्लब के मध्य खेला गया। रेडवुल राइडर्स के खिलाड़ी अमित गोस्वामी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साथी खिलाड़ी शरद के 36 और पियूष 43 की मदद से 113 रन बनाए। जवाब में पीछा करने उतरी जूनियर फेरवेल क्लब के कप्तान अहद के 10 और मून के 12 रनों की मदद से नो ओवरों में ही यह टीम 35 रनाें पर ही सिमट गई जिससे रेडवुल टीम को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, महामंत्री केके शुक्ल, उपाध्यक्ष मधुसूदन गिरि, श्रीराम राजपूत, योगेश साहनी, केसी शर्मा, पंकज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय पाठक, एलएन गौड़, नरसिंह भारती, अजय गिरि सहित तमाम खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन उमरपुर टीम ने खमरिया को हराया
भूपतिपुर।
क्षेत्र के गांव मुड़िया में 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्राम प्रधान अनीसा बेगम ने फीता काट कर किया। यहां पहला मैच खमरिया और उमरपुर की टीमों के बीच खेला गया इसमें उमरपुर की टीम ने खमरिया की टीम को हराया।
गांव मुड़िया में हो रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खमरिया और उमरपुर बीच हुआ। यहां खमरिया टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 75 रन बनाए।  जवाब में उमरपुर की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में  सिकंद्राबाद, कोरई, परसेहरा, मदारपुर, उमरपुर, कस्ता, मितौली, भूपतिपुर, दहर, बैबहा, अमेठी, मदारीपुरवा, आदि गांवो की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के आयोजक मंडल में फिरोज अली खान, बबलू मौर्य, संदीप चौधरी  विनोद पांडे, प्रताप सिंह चौहान सहित कई लोग शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed