फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shehnai will resonate with the marriage of Tulsi and Shaligram

Lakhimpur Kheri News: तुलसी और शालिग्राम की शादी से गूंजेगी शहनाई

Sun, 10 Nov 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will resonate with the marriage of Tulsi and Shaligram
पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री।
बांकेगंज। त्योहारों के बाद अब लोग लगन की तैयारी में जुट गए हैं। पांच माह बाद भगवान विष्णु 12 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी पर योग निद्रा से जागृत होंगे। इस बार इस दिन त्रिस्पर्शा योग भी बन रहा है। इसके साथ ही चतुर्मास का समापन होगा। 118 दिन बाद वैवाहिक लगन की शुरुआत होने से बाजार में उत्साह दिखने लगा है।
विज्ञापन

छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि देवोत्थानी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा और वैवाहिक आयोजन शुरू हो जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चतुर्मास की शुरुआत होती है। इसके साथ ही मांगलिक कार्य रुक जाते हैं। इस साल 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्य रुके थे।
विज्ञापन

118 दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर 12 नवंबर को भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। इस दिन तुलसी और शालिग्राम की शादी होगी। इसके साथ ही वैवाहिक आयोजन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हरिप्रबोधनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर को मनाया जाएगा। 16 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक एक महीने खरमास के कारण विवाह नहीं होंगे। मकर संक्रांति के बाद फिर से शादियां शुरू हो जाएंगी।
इंसेट
वैवाहिक मुहूर्त
2024 के विवाह मुहूर्त
नवंबर- 12, 22, 23, 24, 25 और 26
दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 9, 10, 13 और 15
......................................................
2025 में विवाह मुहूर्त
जनवरी- 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 23
फरवरी- 3, 6, 7, 12, 13, 15, 18, 20, 21, 22 और 25
मार्च- 1, 2, 3, 6, 7 और 12
अप्रेल- 16, 18, 20, 29 और 30
मई- 1, 5, 6, 7, 8, 15, 17, 18, 22, 23 और 28
जून- 2, 4, 7 और 8
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed