हिरासत में मौत का मामला: बदायूं में अजय राय बोले- पुलिस की पिटाई से गई राजेश की जान, यूपी में जंगलराज
बदायूं में अनुसूचित जाति के युवक राजेश की मौत के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। अजय राय ने पुलिस की पिटाई से राजेश की मौत होने का आरोप लगाया और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को गांव अटसेना पहुंचकर हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद राजेश की मौत होने के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। परिवार से उस दिन के हुए घटनाक्रम को सुना और पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही।
मृतक राजेश की पत्नी शीतल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि राजेश को जब पुलिस पकड़ कर ले गई तो वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। पत्नी ने बताया उन्हें राजेश को छूने तक नहीं दिया गया। परिजनों ने बताया कि मरने के बाद रात में बिना परमिशन के पोस्टमार्टम करा दिया गया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है, परिवार के साथ पूरी संवेदना है।
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
अजय राय ने कहा कि राजेश की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से राजेश की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार से मांग करता हूं कि पूरे थाने पर कार्रवाई होनी चाहिए जो पुलिसकर्मी राजेश को पकड़ कर ले गए। उन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और जेल भेजना चाहिए।
अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की ओर दो आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराए जाने पर अजय राय ने कहा कि अब तक पुलिस की ओर से हजारों एनकाउंटर कर पीठ थपथपा रही है। सरकार फेल है। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। सिर्फ दिखावटी काम कर रहा है।
'कांग्रेस लड़ने वाली पार्टी है, डरने वाली नहीं'
राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी घबराने वाले नहीं हैं। उन पर 50 रिपोर्ट दर्ज हैं। जिस तरह से भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला कर रही है। उनकी सभा होने के बाद शुद्धि करने का मुद्दा राहुल गांधी ने उठाया तो उनके ऊपर तमाम धाराएं लगाकर केस दर्ज कराया गया है। कांग्रेस लड़ने वाली पार्टी है डरने वाली नहीं।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से नहीं डरेंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी दलितों का अपमान कर रही है। बदायूं में राजेश की जिस तरह से हत्या कर दी गई यह योगी सरकार के जंगलराज की निशानी है। जनमानस आज परी तरह से भाजपा से व्यथित है, इसलिए जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।
मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहन भागवत और भाजपा का दोहरा चरित्र है, यह तरफ लोगों को लड़ाते हैं और दूसरी तरफ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राजेश कोरी के साथ खड़ा है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।