{"_id":"5f93199a8ebc3ec5ef030d6e","slug":"shardiya-navratra-lakhimpur-news-bly4244540110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि का हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि का हुआ पूजन
विज्ञापन
मां वैष्णो दरबार में दीप जलाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के सातवें दिन जिले भर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि का विधि विधान से पूजन हुआ। मां का पूजन करने के लिए शुक्रवार की सुबह से श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हुआ। इससे शहर के मां संकटा देवी, बंकटा देवी के अलावा शीतलामाता मंदिर में श्रद्धालुुओं का तांता लगा रहा। इससे देवी मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारे लगते रहे।
गोला गोकर्णनाथ। शहर के मां मंगला देवी मंदिर, मां रक्षा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में देवी मां की मूर्ति के समक्ष भक्तों ने पूजन आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में देवी भक्तों ने उपवास रखकर मां कालरात्रि का पूजन किया। उधर बजाज चीनी मिल पुरानी मिल कॉलोनी में मां वैष्णो दरबार में भक्तों ने दीपदान किया। गायत्री परिवार की गीतांजलि सिंह, विजया दुबे, सुनीता सिंह, रेखा सिंह आदि ने मां वैष्णो, मां ज्वाला देवी की ज्योति का विधि विधान से पूजन किया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे, विजय शुक्ला, अवधेश श्रीवास्तव, अतुल पुरवार, कृष्णानंद अवस्थी, राजेश शुक्ल, रविता सिंह, कनिष्का दुबे मौजूद रहे।
अष्टमी व्रत आज
देवकली तीर्थ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि सप्तमी तिथि शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे समाप्त हो रही है। इसके बाद अष्टमी तिथि लग गई, जो शनिवार दोपहर 12:34 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी, जो रविवार को 11: 23 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सप्तमी का वृत्त, कालरात्रि दर्शन एवं अष्टमी तिथि की महानिशा पूजा शुक्रवार रात्रिकाल में हो जाएगी। शनिवार 24 अक्तूबर महाष्टमी वृत्त, महागौरी दर्शन होगा। पंडित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि नवमी तिथि रविवार को 11:23 बजे समाप्त हो रही है और नवरात्रि वृत्त के पारायण का समुचित समय मिल रहा है। इसलिए 25 अक्तूबर रविवार को 11: 23 बजे के बाद हवन पूजन कर दशमी तिथि में पारायण किया जा सकता है। वहीं 26 अक्तूबर सोमवार को उदयातिथि में दशमी मिलने पर भी व्रत पारायण किया जा सकता है।