फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   shardiya Navratra

श्रद्धालुओं ने किया मां कात्यायनी का पूजन

Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
shardiya Navratra
गोला के रक्षा देवी मंदिर में सजी मां की मूर्ति। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी-गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की विधि विधान से पूजन किया। शहर के संकटा माता, शीतला माता, बंकटा माता मंदिर, काली मंदिर, जंगली नाथ शिव बाबा मंदिर में माता काली का पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

गोला नगर के मां मंगला देवी मंदिर, रक्षा देवी मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर में भक्तों ने देवी मां की प्रतिमा का शृंगार कर पूजन, आरती की। घरों में भक्तों ने उपवास रखकर मां के मूर्ति के समक्ष विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में श्रद्धालु भजन, कीर्तन करते रहे। अहमदनगर में श्रवण कुमार शुक्ला के प्रांगण में देवी मां के समक्ष श्रद्धालुओं श्रीमद् भागवत कथा सुनी। बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजाए गए वैष्णो दरबार में भक्त अवधेश श्रीवास्तव, बब्बू अवस्थी, अतुल पुरवार, शैलेंद्र सक्सेना आदि ने देवी मां की पूजा कर मां ज्वाला की ज्योति के दर्शन किए।
विज्ञापन

पलिया-मझगईं। कस्बे के प्रसिद्ध माता मंजेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों ने मां कात्यायनी की विधिविधान से पूजा की। सायं कालीन आरती में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी प्रतिमा की स्थापना से पहले निकाली शोभायात्रा
ममरी। दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना के लिए सुंदरपुर गांव के माता भगवती मंदिर पर हो रहे सात दिवसीय श्री शतचंडी यज्ञ के छठे दिन शृंगार पूजन कर गांव में बैंड बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। उधर, यज्ञाचार्य आनंदकृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डलवाईं। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे नवनिर्मित मंदिर में माता भगवती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 24 अक्तूबर को कन्या भोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed