फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shardiy Navratri today , Divine Temple Dressed

शारदीय नवरात्र आज से, देवी मंदिर सजे

Mon, 12 Oct 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Oct 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
Shardiy Navratri today , Divine Temple Dressed
शारदीय नवरात्र के लिए सोमवार को दिन भर जोरदार तैयारियां जारी रहीं। देवी मंदिरों को रंग रोगन कर फूलों की लड़ियों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। स्थापना के लिए मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। संकटा देवी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बैरीकेडिंग की गई। यहां मंगलवार की सुबह कलश स्थापना और मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति की स्थापना के लिए संकटा देवी मंदिर में एक भव्य पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के चलते सोमवार को बंदी के बावजूद बाजार में काफी रौनक रही। लोगों ने घरों में कलश स्थापना के लिए मिट्टी के कलश, पूजन सामग्री, नारियल, पान, चुनरी और शृंगार सामग्री आदि की खरीदारी की। देवी की छोटी प्रतिमाएं और देवी के चित्र पोस्टर आदि के साथ दुर्गा सप्तशती की जमकर बिक्री हुई। पूजन और फलाहार  के लिए दूध, फल, मीठा आदि की जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन

इन मंदिरों में उमड़ेगी दर्शनार्थियों की भीड़
शहर के प्राचीन संकटादेवी मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्थापित बताई जाती है। मां संकटादेवी मां महालक्ष्मी के स्वरूप के रूप में पूजित हैं। यह मंदिर केवल खीरी जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों में गहन आस्था का केंद्र हैं। शहर के मध्य स्थित मां शीतला देवी यहां महागौरी के रूप में तो मां वंकटादेवी की प्रतिमा महा सरस्वती के रूप में पूजित हैं। इन मंदिरों में पूरी नवरात्र धार्मिक आयोजन होते हैं। यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed