फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda's speed slows down by rendering hundreds of families homeless

Lakhimpur Kheri News: सैकड़ों परिवारों को बेघर कर मंद हुई शारदा की रफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sharda's speed slows down by rendering hundreds of families homeless
शौचालय का बचा हिस्सा काटती नदी
महेवागंज/ सुंदरवल। अहिराना गांव उजाड़ चुकी शारदा नदी का वेग शुक्रवार को थोड़ा धीमा रहा। उत्तर पूरब की ओर मंद गति से कटान हो रहा है। नदी में समा चुके प्राथमिक स्कूल के पास बने मॉडल शौचालय का एक कोना बाकी है। जिसे नदी आहिस्ता से काट रही है।
विज्ञापन

दो रोज पहले नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इससे कटान की रफ्तार तो कम हुई पर श्रीनगर, मिलपुरवा तटबंध भर गया। गोडियाना गांव के खेतों और अहिराना मार्ग पर पानी पहुंच गया था। शुक्रवार को नदी के जल स्तर में कुछ गिरावट रही।
विज्ञापन

इससे संभावित बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया। धीमी रफ्तार से नदी आगे बढ़ रही है। इससे शंकरपुरवा, बेचनपुरवा, बाबापुरवा, पकरियापुरवा समेत पास के अन्य गांव में बसे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच रही है। प्रशासन अब तक 56 कटान पीड़ितों को बसने के लिए जगह देने का दावा कर रहा है। जबकि दर्जनों परिवार अभी सिर छुपाने की जगह ढूंढ रहे है।

शौचालय का बचा हिस्सा काटती नदी

शौचालय का बचा हिस्सा काटती नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed