फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda's erosion continues in Nayapurva village, two more houses drowned in the river

Lakhimpur Kheri News: नयापुरवा गांव में शारदा का कटान जारी, दो और घर नदी में समाए

Thu, 03 Aug 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sharda's erosion continues in Nayapurva village, two more houses drowned in the river
कटान स्थल का निरीक्षण करते लेखपाल व ग्राम प्रधान
बिजुआ। तहसील गोला और ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है। लोगों के घर कट रहे हैं। ग्रामीण परेशान हैं। प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों के घरों में रखा अनाज और ईंधन भी बारिश की बजह से भीग गया है। मंगलवार की शाम रमेश पुत्र द्वारिका, सुनील पुत्र हरिलाल का घर शारदा नदी में समा गया। मंगलवार को एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा ने कटान स्थल का निरीक्षण किया और कानूनगो व लेखपाल को को ग्राम प्रधान के साथ मिलकर कटान पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जमीन तलाश करने का आदेश दिया ।
विज्ञापन


15 कटान पीड़ितों को जगह उपलब्ध कराई
बिजुआ। हल्का लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत रुरा सुल्तानपुर के मजरा कोरियाना के 15 परिवारों को बसने के लिए जगह आवंटित कर दी गई है और उनको कब्जे भी दिला दिए हैं। कुछ लोग तिरपाल डालकर रहने भी लगे हैं और अन्य लोग अपनी व्यवस्था कर रहे हैं। कोरियाना के शेष बचे हुए लोगों को भी जल्द बसाया जाएगा कटान पीड़ितों के सामने सबसे बड़ी समस्या पेयजल तथा खाने की है। जिसकी व्यवस्था अभी तक प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बझेड़ा में तटबंध मरम्मत का काम जारी
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत कुंवरपुर कलां के मजरा बझेड़ा में पिछले दिनों हुए कटान को देखते हुए तटबंध मरम्मत का कार्य लगातार चल रहा है। जहां जहां मरम्मत का कार्य हुआ है। वहां नई मिट्टी होने के कारण धंस गई है। मजदूरों तटबंध को मजबूत करने में लगे हैं। 950 मीटर तटबंध पर लगातार निगरानी कार्य जारी है। जहां से भी बांध कमजोर होने की आशंका दिखाई देती है, वहां पर सामग्री लगाकर बांध को मजबूत किया जा रहा है। बाढ़ खंड के जेई कुंदनलाल तथा एई आशीष चौधरी बलराम गुप्ता आदि लगातार मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

कटान स्थल का निरीक्षण करते लेखपाल व ग्राम प्रधान

कटान स्थल का निरीक्षण करते लेखपाल व ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed