फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda erosion intensifies, Bhira Palia railway line in danger

Lakhimpur Kheri News: शारदा से कटान तेज, भीरा पलिया रेलवे लाइन पर खतरा

Thu, 02 Oct 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sharda erosion intensifies, Bhira Palia railway line in danger
दौलतापुर में कृषि भूमि का कटान करती शारदानदी। संवाद
बिजुआ। विकास खंड क्षेत्र में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। नदी का जलस्तर कम होने से कई गांवों में भीषण कटान देखा जा रहा है। नदी का पानी दौलतापुर के पास रेलवे लाइन के नजदीक पहुंच गया है। रेलवे प्रशासन ने अब तक लाइन को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शकील अहमद के अनुसार, इस बार अब तक लगभग 300 एकड़ फसल युक्त जमीन शारदा नदी में समा चुकी है। हरिश्चंद्र, परमेश्वर, पूर्व प्रधान हीरा लाल, राजेश, मंगतराम, सियाराम, विजय पाल, संतोष, सुरेश और रफीक अहमद जैसे ग्रामीणों ने बताया कि कटान से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो गई है। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जगन्नाथ टांडा पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में एसडीएम पलिया डाॅ. अवनीश कुमार ने बताया अगर भूमि का कटान हो रहा है तो टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed