{"_id":"5728b4834f1c1bab555cd0bc","slug":"sharda-canal-for-a-bath-teens-landed-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने के लिये शारदा नहर में उतरा किशोर पानी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने के लिये शारदा नहर में उतरा किशोर पानी में डूबा
ब्यूरो उचौलिया।
Updated Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नहर किनारे झाबर में जानवर चराने गया था किशोर
मंगलवार शाम चार बजे क्षेत्र के गांव वनकागांव के पास से निकली शारदा नहर में नहाने समय एक किशोर डूब गया। किशोर क्षेत्र के गांव रतनपुर से नहर किनारे झाबर में अपने जानवर चराने आया था। किशोर के डूबने की खबर पाते ही मौके पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नहर में शव तलाशा, लेकिन नहर में लबालब पानी होने से शव देरशाम तक नही मिल सका। क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी राजाराम का 15 साल का पुत्र झुन्नू मंगलवार दोपहर अपने जानवरों को वरनैया गांव के किनारे झाबर में चराने लाया था। साथ में गांव के अन्य लड़के भी थे। इस दौरान जानवरों को नहर में पानी पिलाने के बाद वह नहर में नहाने लगा। पानी के तेज बहाव में झुन्नू पानी में डूबने लगा। साथ आए लड़के उसे बचा नही सके। कुछ देर में झुन्नू पानी में डूब गया। साथ आए लड़के भाग कर गांव पहुंचे। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी आ गये। कुछ देर बाद वनकागांव और वरनैया के कुछ ग्रामीण हिम्मत जुटाकर नहर में किनारे पर घुसे। ज्यादा पानी होने के कारण बीच में जाने की कोई हिम्मत नही जुटा सका। सूचना पाकर मौके पर नवागत चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव पहुंचे लेकिन तैराक या गोताखार न होने से वह भी कुछ नही कर सके। मौके पर पहुंचे झुन्नू के भाई रामकुमार ने बताया कि वह दो बजे घर से जानवरों को लेकर आया था। झुन्नू चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहने हैं।
मंगलवार को ही नहर में छोड़ा गया था पानी
मंगलवार को ही नहर में और पानी छोड़ा गया था। जिससे नहर पानी से पूरी तरह भरी थी। क्षेत्र से निकली शारदा नहर काफी दिनों से सूखी पड़ी थी। मंगलवार को ही नहर में पूरा पानी छोड़ा गया था। इसी दौरान नहर में नहाने उतरा झुन्नू पानी से भरी नहर में डूब गया। झुन्नू के डूबने से उसके माता पिता रो रोकर बेहाल हैं।