फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda buds on land and removal of population

जमीन और आबादी मिटाने पर तुली शारदा

Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज। Updated Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sharda buds on land and removal of population
बाढ़ का दंश - फोटो : अमर उजाला
मिलपुरवा-गूम मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी, पूर्व प्रधान समेत कई लोगो के खेत नदी में समाए
विज्ञापन

  फूलबेहड़ में कटान और बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ दिनों में ही एक पूर्व प्रधान समेत कई लोगों की सैकड़ों एकड़ भूमि फसल समेत नदी में समा चुकी है। यही हालात करदिया मानपुर के हैं। गूम गांव के उत्तर कटान करती हुई नदी चार छप्परनुमा घरों को लील गई। शारदा जमीन और आबादी मिटाने पर तुली नजर आ रही है। वृहस्पतिवार को सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने तटबंध और कटान का जायजा लिया लेकिन पानी का लेबल बढ़ा देख फिलहाल उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू न हो पाने में असमर्थता जता दी।
बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान पर थोड़ी देर के लिए ब्रेक जरूर लग गया लेकिन ग्रामीणों की चिंता जस की तस बनी है क्योकि नदी गूम में आबादी की ओर बढ़ रही है। बंधे के अंदर शारदा नदी गूम में खेतों को निगलते हुए आगे बढ़ रही है। गूम के पूर्व प्रधान शिवप्रकाश, संतकुमार और रामनाथ समेत कई लोगों के खेत और फसल नदी में समा चुके है। वही गांव के उत्तर स्थित रमेश, हीरा लाल, राम हरक और राजाराम के झोपड़ी नुमा घरों को भी नदी समेट ले गई। करदियामानपुर निवासी गुलाब, श्रीराम, रामगिरि, भभूती दीनानाथ, फूलचंद और रामसबद समेत कई लोगो के गन्ने की फसल समेत खेत नदी ने आगोश में ले लिया।  ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी झांकने तक नही आ रहे है।  
विज्ञापन

 
पानी देख एक्सईएन ने खड़े किए हाथ
वृहस्पतिवार को बाढ़ और कटान का जायजा लेने टीम के साथ पहुंचे एक्सईएन सर्वेश श्रीवास्तव ने पानी का स्तर बढ़ा देख फिलहाल कटान रोकने के प्रयास से हाथ खड़े कर दिए। ग्राम सभा गूम के प्रधान अभय नारायण यादव से उन्होंने पानी कम होने पर ही कटान रोकने के प्रयास शुरू होने की बात कही। कुछ दिन पहले बंबू कैरेट डाला गया था उसे भी नदी अपने साथ बहा ले गई। एक्सईएन ने गौरा और जंगपुर के पास तटबंध में का भी जायजा लिया। यहां बने रेन कट को तत्काल भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed