फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda and Ghaghra river water level crossed the danger mark in lakhimpur kheri

लखीमपुर में बाढ़ का खतरा: शारदा और घाघरा नदी ने किया खतरे का निशान पार, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी

Sun, 06 Aug 2023 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक इलाके में शारदा नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शारदा नदी में 83 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है, जिससे सभी जगह नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Sharda and Ghaghra river water level crossed the danger mark in lakhimpur kheri
शारदा नदी में बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के ऊपर पहुंच गया है। इससे फूलबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक इलाके में नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शारदा नदी में वनबसा बैराज से 83 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है, जिससे सभी जगह नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। उधर मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। डीएम ने भी नदी के तटवर्ती इलाके के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। 

विज्ञापन


रविवार को शारदा नदी में 83 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। इससे नदी खतरे के निशान 221.70 मीटर से एक मीटर ऊपर 222.60 मीटर पर पहुंच गई है। शारदा बैराज से 142466 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। शारदा बैराज में नदी खतरे के निशान 135 मीटर के बराबर बह रही है। जबकि, गिरिजा बैराज से घाघरा नदी में 155103 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, इससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 136 मीटर से बढ़कर 137 मीटर हो गया है। उधर, पलिया ब्रिज में शारदा नदी खतरे के निशान 154 मीटर के बराबर बह रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी के पांच महीने बाद मौत: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप; पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी को अलर्ट करते हुए बताया कि शारदा नदी में ऊपर से पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान के कहीं बराबर या पार हो गया है। आशंका जताई कि बारिश भी हो रही है। ऐसे में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है, इसलिये ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ खंड ने भी चौकसी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed