{"_id":"6aca173709430d49d307578d","slug":"sharadiya-navaratri-pandal-decorated-at-maa-sankata-devi-temple-in-lakhimpur-kheri-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: लखीमपुर खीरी के मां संकटा देवी मंदिर में सजाया गया पंडाल, श्रद्धालुओं में उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: लखीमपुर खीरी के मां संकटा देवी मंदिर में सजाया गया पंडाल, श्रद्धालुओं में उल्लास
Sat, 10 Oct 2026 04:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:15 PM IST
सार
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से होगा। इसे लेकर मां संकटा देवी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में देवी पंडाल सजाया गया है और प्रतिमाएं भी सजाई गई हैं।
विज्ञापन
संकटा देवी मंदिर में सजाया गया पंडाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से होगा। इसे लेकर लखीमपुर खीरी के मां संकटा देवी मंदिर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में देवी पंडाल सजाया गया है और देवी प्रतिमाओं को भी सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। शनिवार को बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल रही। लोगों ने पूजा के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
मां संकटा देवी आरती समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 10 अक्तूबर की मध्यरात्रि में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा निर्धारित है। 11 से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे आरती होगी। शाम सात बजे से रात दस बजे तक महाआरती होगी।
विज्ञापन
चुनरी से कपूर तक की खरीदारी
पूजन सामग्री की दुकानों पर चुनरी, रोली, कुमकुम, सिंदूर, कलावा, नारियल, कपूर, धूपबत्ती, अगरबत्ती, इत्र, शहद, दीपक, रूई की बत्ती, पूजन थाली, कलश, हवन सामग्री, सुपारी, लौंग, फूल-माला और प्रसाद की खरीदारी हुई। चुनरी पांच रुपये से 35 रुपये तक में उपलब्ध है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने फलाहार की सामग्री भी खरीदी। दुकानदार टीटू भाई, मनोज, नारद, रवि, मोहन जी और दीपू नाग समेत अन्य कारोबारी नवरात्र की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन