{"_id":"6abd58c5edae1f0323024aa4","slug":"shahpura-kothi-naurangabad-road-will-be-improved-with-one-crore-rupees-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186420-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक करोड़ से संवरेगा शाहपुरा कोठी-नौरंगाबाद मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक करोड़ से संवरेगा शाहपुरा कोठी-नौरंगाबाद मार्ग
Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नौरंगाबाद रोड जिसका होगा सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के नौरंगाबाद क्षेत्र में शाहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहे तक करीब 700 मीटर सड़क एक करोड़ रुपये की लागत से संवारी जाएगी। नगर पालिका के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब धनराशि जारी होने का इंतजार है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हॉटमिक्स से तैयार कराई जाएगी। मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़क की सुंदरता बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसे विकास भवन वाली सड़क की तर्ज पर व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने सड़क का नया नक्शा तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। धनराशि मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सड़क बनने से नौरंगाबाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ राहगीरों को सुविधा मिलेगी।