फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shadow fog in the morning, relief from sunshine after noon

सुबह छाया कोहरा, दोपहर बाद निकली धूप से मिली राहत

Fri, 29 Jan 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, relief from sunshine after noon
लखीमपुर खीरी। मौसम के सर्द तेवर अभी बरकरार हैं। गुरुवार की सुबह से कोहरा छाया रहा और गलन से लोग बेहाल दिखे। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे कुछ घंटे के लिए लोगों को गलन से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

जनपद के तराई क्षेत्रों में सुबह से घना कोहरा गिरा, तो वहीं अन्य क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने खुले में बैठकर कुछ राहत पाई। हालांकि कोहरे के चलते वाहन चालकों खासकर बाइक सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार को सुबह कोहरा गिरेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। शनिवार को तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन

तराई में एक हफ्ते बाद दिखे सूर्य देव
मझगईं। गुरुवार सुबह ठंड के बाद दोपहर खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। करीब एक हफ्ते से तराई इलाके में कोहरा पड़ने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर चलने से तराई इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा था। गुरुवार तराई इलाके में दोपहर निकली तेज धूप से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं ठंड से काफी लोगों को राहत भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed