फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Severe cold wave continued to create havoc in the valley

तराई में भीषण शीतलहर का कहर जारी

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Severe cold wave continued to create havoc in the valley
ठंड - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त, तापमान में गिरावट जारी 
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से तराई में शीतलहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शीतलहर के कहर से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पाई। सुबह और शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह कड़ाके की ठंड होने से लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। शाम होते ही लोग फिर घरों में दुबक गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दैनिक मजदूरो, पल्लेदारों, और रिक्शा चालकों ने सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलाव के इर्द गिर्द जमा होकर ठंड से बचाव किया।  
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। शीतलहर से पारा नीचे आने से सर्दी बढ़ गई है। दिन भर खिली धूप के बाद भी लोग ठंड से कांपते रहे। स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को ठंड में कांपते हुए जाना पड़ा। तापमान में लगातार गिरावट लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी।  बुधवार और गुरुवार को बर्फीली हवाएं चलने और पाला पड़ने से शीतलहर का  प्रकोप जारी रहा। सुबह की ठंड में लोग थर थर कांपते रहे, जिससे सड़कों पर  वाहनों की गति धीमी रही। धूप निकले के बावजूद भी शीतलहर का कहर दिन भर जारी  रहा। लोग अलाव के पास बैठने के बाद भी ठंड महसूस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed