फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven people, including an unidentified person, were reported for a dispute in Aggar Buzurg village

Lakhimpur Kheri News: गांव अग्गर बुजुर्ग में हुए विवाद में एक अज्ञात समेत सात पर रिपोर्ट

Tue, 23 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven people, including an unidentified person, were reported for a dispute in Aggar Buzurg village
फरधान । अग्गर बुजुर्ग गांव में ताजिया की छठी का जुलूस निकालने के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे गांव में शिव मंदिर के पास भंडारे का आयोजन हो रहा था। उसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग छठी का जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों के कारण धूल उड़कर भंडारे के प्रसाद की ओर पहुंची, जिस पर हिंदू समुदाय के लोगों ने एतराज किया।
विज्ञापन

मना करने के बाद भी बात नहीं बनी। ग्रामीण विनीत गिरी, पंकज गिरी, अनूप और सुनील गिरि आदि ने जब विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में हिंदू पक्ष के अनूप गिरि, रमेश गिरि, मौज गिरि और पंकज गिरि घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम पक्ष के एहसान और करीम को भी चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फूलबेहड़ में प्राथमिक उपचार दिलाया, जहां से एहसान अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूसरे दिन भी पुलिस गश्त करती रही। हल्का दारोगा अजय कुमार यादव की तहरीर पर एहसान, राशिद, आरिफ नसीम, सफीक, इसरार और एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed