{"_id":"66a55b1061a4b511e7026124","slug":"seven-lakhs-have-been-recovered-from-the-loan-of-rs-80-thousand-still-lakhs-are-outstanding-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-125727-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 80 हजार उधार के वसूल चुका सात लाख... अब भी लाखों बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 80 हजार उधार के वसूल चुका सात लाख... अब भी लाखों बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौरंगाबाद की एक महिला ने जिलाधिकारी से सूदखोर की शिकायत की है। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज ने गालियां देकर भगा दिया। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी सहमीन ने पति को व्यापार कराने के लिए मोहल्ला प्यारेपुर निवासी एक महिला से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि कुछ दिनों के बाद 30 प्रतिशत ब्याज बताकर तकादा करना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर पीड़िता का मकान अपने नाम करा लेने की धमकी देने लगे। लगातार मिल रही धमकी को देखते हुए पीड़िता ने समूह से 60 हजार रुपये और नाते-रिश्तेदारों से उधार रुपये लेकर करीब सात लाख रुपये दे दिए।
इसके बाद भी बकाया बना हुआ है। आरोप है कि सूदखोर मूलधन और ब्याज का करीब 28 लाख रुपये बकाया होने की बात कहकर उसे धमका रहे हैं। परेशान पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पूरे प्रकरण की जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।