{"_id":"6ac007101fcdd154d20c5f70","slug":"seva-sankalp-yatra-progressed-with-sharing-of-experiences-of-beneficiaries-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186574-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लाभार्थियों के अनुभव साझा करने के साथ आगे बढ़ी सेवा संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लाभार्थियों के अनुभव साझा करने के साथ आगे बढ़ी सेवा संकल्प यात्रा
Sat, 03 Oct 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थी संवाद सम्मेलन में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व सदर विधायक योगेश वर्मा समेत
लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर, गुजरात से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का शुक्रवार को जिले में जगह-जगह स्वागत हुआ।
लखीमपुर में रॉयल पैराडाइज में आयोजित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में यात्रा के साथ गुजरात से आए प्रभारी कल्पेश और जिग्नेश ने लाभार्थियों के अनुभव साझा किए।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित तिवारी ने कहा कि यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों का परिणाम है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों से शिक्षा, रक्षा, धार्मिक और आर्थिक क्षेत्रों में विकास हुआ है। जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास और निशुल्क राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिलने की बात कही।
इससे पहले लालपुर स्टेडियम में यात्रा के पहले पड़ाव पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। छाउछ चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राजापुर चौराहे पर भी यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा खीरी टाउन होते हुए रुद्रपुर से सीतापुर जिले में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
मोहम्मदी में महमदपुर कलां के आंबेडकर चौराहे पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक ने यात्रा में शामिल लोगों को अंग वस्त्र और बैग दिए। इससे पहले नगरपालिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अतुल रस्तोगी, रामजी रस्तोगी, मनोज गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मैगलगंज टोल प्लाजा पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के साथ अनिल राठौर, राममोहन गुप्ता और हर्ष गुप्ता ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
लखीमपुर के कार्यक्रम का संचालन प्रशांत वाजपेयी ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, विनीत मनार, रमेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, नगर अध्यक्ष देवदत्त चढ़ा समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।