फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Setback for Tikait faction, farmers join apolitical

Lakhimpur Kheri News: टिकैत गुट को झटका, किसान हुए अराजनीतिक में शामिल

Fri, 17 Apr 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Setback for Tikait faction, farmers join apolitical
निघासन। मंडी स्थल पर शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छोड़कर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान भाकियू (टिकैत) के कई पदाधिकारियों ने भी संगठन बदल लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाकियू (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने नव शामिल किसानों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित कर जिम्मेदारियां सौंपीं। संगठन विस्तार के तहत अमरजीत सिंह को विधानसभा अध्यक्ष, संदीप सिंह को तहसील अध्यक्ष और मुख्तार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। सभा में जसपाल सिंह पल्ला, बलदेव सिंह, निरंजन सिंह, रेशम सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खी, रणधीर सिंह, हरभजन सिंह बिट्टू और इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मंडी निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। किसानों ने गेहूं तौल व्यवस्था सुधारने के लिए चार अतिरिक्त कांटे लगाने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed