Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Server hinders digital crop survey, work stalled

Lakhimpur Kheri News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में बाधा बना सर्वर, अटक रहा काम

Sat, 10 Jan 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Server hinders digital crop survey, work stalled
लखीमपुर खीरी। खरीफ के बाद अब रबी फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू हो गया है लेकिन सर्वर साथ नहीं दे रहा है। इस वजह से काम की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। टीम दिन भर में मात्र चार से पांच खेताें का ही सर्वे कर रही पा रही है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो रबी सीजन में मार्च तक 1062790 खेतों का सर्वे कराए जाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 4.19 प्रतिशत यानी 42992 का ही सर्वे हो पाया है। शेष 982904 का सर्वे होना है। इसके लिए कृषि विभाग का यूपीडीसीएस नाम का पोर्टल है। इस पर गाटा संख्या, खसरा, फसल, किसान का नाम, पता आदि काफी कुछ जानकारी भरी जाती हैं लेकिन दो दिनों से सर्वर ठीक से काम नहीं करने से एप खुल नहीं रहा है। इस काम में कृषि, राजस्व व पंचायत विभाग के कर्मचारी लगे हैं। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने बताया कि सर्वर डाउन होने से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

----------------
धौरहरा आगे, मोहम्मदी पीछे
-डिजिटल क्रॉप सर्वे में धौरहरा तहसील आगे व मोहम्मदी पीछे है। धौरहरा ने अब तक 7.25 प्रतिशत व मोहम्मदी में 1.84 प्रतिशत ही काम हो पाया है। गोला ने 2.09, लखीमपुर में 5.67, मितौली में 4.47, निघासन में 2.13, पलिया में 5.53 प्रतिशत काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed